गिरडीह, मई 10 -- गावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां में अब मरीजों का पंजीकरण आभा आईडी के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। सीएचसी में शनिवार से इसकी शुरुआत कर दी गई है। चिकित्सक डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि मरीजों को पंजीकरण के लिए अपने साथ आधार कार्ड लाना होगा, ताकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में सुविधा हो सके। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन ओपीडी रजिस्ट्रेशन स्कैन एंड शेयर मॉड्यूल के माध्यम से किया जाएगा। मरीज आधार कार्ड के सहारे अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। ओटीपी के जरिए एबीएचए आईडी बनाई जाएगी। पंजीकरण के दौरान मरीज को क्यूआर कोड स्कैन करना होगा, जिसके बाद उन्हें टोकन नंबर प्राप्त होगा। इसी टोकन नंबर के आधार पर काउंटर से ओपीडी पर्ची उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें डिजिटल मेडिकल रिकॉर्ड भी उपलब्ध रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...