शाहजहांपुर, मार्च 24 -- शाहजहांपुर। सीएमओ डॉ़ विवेक कुमार मिश्रा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-तिलहर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरानचिकित्सालय के मुख्यद्वार पर वाहन सुव्यवस्थित रूप से खड़े हुए नहीं पाए गए, जिस पर सीएमओ का पारा हाई हो गया। उन्होंने तत्काल वाहनों को हटवाते हुए ठीक से खड़े करवाने को कहा गया। चिकित्सा अधीक्षक द्वारा चैन लगाकर वाहन पार्किंग की व्यवस्था किए जाने हेतु आश्वस्त किया गया। निरीक्षण के दौरान कक्ष में गंदगी लगी देखी, जिस पा नाराजगी जताते हुए वाॅस बेसिन की साफ-सफाई, जालों की साफ-सफाई, पंखों की साफ-सफाई हेतु चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया। पैथोलाॅजी में भीड़ एकत्र पायी गयी, जिसके लिए चिकित्सा अधीक्षक एवं संबंधित को निर्देशित किया गया पैथोलाॅजी जांच हेतु रजिस्ट्रेशन काउण्टर कक्ष के प्रवेशद्वार पर र...