फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 16 -- शमसाबाद, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदइंतजामियों पर किसी का ध्यान नहीं है। आठ महीने से एक्सरे कक्ष में ताला लटका है तो वहीं लैब में हेल्थ एटीएम समेत अन्य मशीनें बंद पड़ी हैं। लाखों की लागत से बनी ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट भी उपकरणों के अभाव में सफेद हाथी साबित हो रहा है। सीएचसी में हर रोज सैकड़ों मरीजों का आना होता है। मगर उन्हें पर्याप्त सुविधायें नही मिल पा रही हैं। सबसे अधिक दिक्कत एक्सरे को लेकर है।

एक्सरे कक्ष पर ताला सीएचसी में बना एक्सरे कक्ष आठ महीने से अधिक समय से बंद है। मरीजों को प्राइवेट सेंटरों में चार से पांच सौ रुपये देकर एक्सरे कराना पड़ रहा है। दूर दराज से आने वाले मरीज एक्सरे के लिए भटक रहे हैं। सीएचसी की लैब में 70 से 75 मरीज जांच के लिए पहुंचते हैं। यहां रखा हेल्थ एटीएम महीनो से...