सीएचसी में आंख जांच कर 204 लोगों को दिया गया निःशुल्क चश्मा
सासाराम, जून 6 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सूर्यपुरा में बीते 60 दिनों के दौरान 545 लोगों की आंखों की जांच की गई। जिनमें से 204 लोगों को निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया। नेत्र तकनीशियन डॉ. आशुतोष मिश्रा ने बताया कि सीएचसी में अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को आंखों की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि अप्रैल एवं मई माह में कुल 545 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें 340 लोगों के लिए राज्य सरकार द्वारा चश्मा उपलब्ध कराया गया, जिनमें से 204 लोगों को निःशुल्क चश्मा वितरित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यदि किसी मरीज में मोतियाबिंद अथवा अन्य नेत्र रोग पाए जाते हैं, तो सरकार की ओर से निःशुल्क ऑपरेशन की भी व्यवस्था उपलब्ध है। अब तक एक दर्जन से अधिक मरीजों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.