सीएचसी में अव्यवस्था देख बिफरीं महिला आयोग की सदस्य
फतेहपुर, जून 18 -- खागा, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो में फैली गंदगी, पेयजल संकट और अधीक्षक की अनुपस्थिति पर राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे सीएचसी का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति अस्पताल की बदहाली देखकर बेहद नाराज हुईं। उन्होंने वर्तमान स्थिति पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, 'अस्पताल खुद बीमार चल रहा है, इसे इलाज की जरूरत है।' आयोग सदस्य ने अस्पताल अधीक्षक की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए उन्हें हटाने के लिए शासन को संस्तुति भेजने की बात भी कही है。
निरीक्षण के दौरान स्थिति निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. सरल सोनी अनुपस्थित पाए गए। जब आयोग सदस्य उनके कक्ष में पहुंचीं और स्टाफ से पूछताछ की तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। मौके पर मौजूद तीमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.