लखनऊ, मार्च 20 -- ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में पैथोलॉजी जांच का समय बढ़ा दिया गया है। अब एक बजे तक ब्लड सैम्पल लिया जाएगा। अभी तक 11 बजे तक नमूने लिए जाते थे। सीएमओ के अधीन 20 सीएचसी का संचालन हो रहा है। शहरी क्षेत्र में मरीजों के रक्त के नमूने सुबह 11 बजे बंद हो जाते थे। ऐसे में देर से आने वाले मरीजों की जांच नहीं हो पाती थी। इससे उन्हें अगले दिन जांच के लिए दौड़ लगाना पड़ता था। मरीजों की समस्या को देखते हुए सीएमओ ने कलेक्शन का समय बढ़ाकर एक बजे तक करने के निर्देश दिए हैं। वहीं सीएचसी पर जांच की सुविधा होने के बाद नमूने जांच के लिए बड़े अस्पताल भेज दिए जाते थे। सीएमओ डॉ. एनबी ​सिंह ने सभी सीएचसी प्रभारियों को पत्र भेजकर सुविधा होने के बाद भी नमूने बड़े अस्पताल न भेजने की हिदायत दी है। ऐसा करने पर संबं​धित सीएचसी प्रभारियों के ​खिलाफ ...