लखीमपुरखीरी, अप्रैल 21 -- खमरिया, संवाददाता। थाना खमरिया क्षेत्र स्थित खमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के अभाव में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। करीब डेढ़ घण्टे तक मरीज अस्पताल में तड़पता रहा। पर उसे इलाज नहीं मिल पाया। कुछ देर बाद ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पाकर विधायक विनोद शंकर अवस्थी सीएचसी पहुंचे और अस्पताल की बदइंतजामी देख नाराजगी जताई।थाना तंबौर जिला सीतापुर के गांव खैरी बर्सिंगवा निवासी 55 वर्षीय मिलन सिंह निवासी ग्राम फुलपुर गोनियां में रामसेवक के यहां बरात में आए थे। इसी दौरान करीब साढ़े आठ बजे मिलन सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोग उन्हें तत्काल खमरिया सीएचसी लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि 7 बजे सीएचसी पहुंचने पर वहां कोई डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। अस्पताल के मुख्य गेट खुले थे। लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.