सीएचसी में अग्निशमन का मॉकड्रिल, सिखाए बचाव के गुर
सिद्धार्थ, जून 28 -- इटवा। इटवा सीएचसी में शनिवार को अग्निशमन विभाग की ओर से आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभागीय कर्मचारियों ने चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और मौजूद लोगों को आगजनी की घटनाओं में बचाव और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। मॉक ड्रिल के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय संयम, धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखना सबसे जरूरी है। ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन को देनी चाहिए, ताकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्राथमिक तरीकों का प्रदर्शन करते हुए बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के लिए रास्ता खाली रखना और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में आम लोगों का सहयोग बेहद महत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.