कन्नौज, मई 21 -- तालग्राम, संवाददाता। ट्रांसफार्मर रखने के बाबजूद रात भर सीएचसी ट्रांसफार्मर की लाइन न जोड़ने से नाराज स्वास्थ्य कर्मी भड़क उठे। वही अस्पताल में मौजूद मरीजों के तीमारदारों ने बिजली कर्मियों के खिलाफ सीएचसी में नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर खराब होने से क्षुब्ध ग्रामीणों का प्रदर्शनप्रदर्शन का कारण प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही विद्युत कर्मियों में हड़कंप मच गया। और फौरन लाइन जोड़ने के लिए पहुंच गए। सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार सोमवार की शाम सीएचसी का ट्रांसफार्मर धड़ाम हो गया। अस्पताल के जनरेटर से इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने का प्रयास किया गया। लेकिन अधिक लोड अधिक होने के कारण इमरजेंसी की सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि बुधवार की शाम को ट्रांसफार्मर रखा गया था। रात 10 बजे...