सीएचसी माधौगढ़ में इमरजेंसी में दवाओं का रखरखाव गड़बड़ मिलने पर सीएमओ ने फार्मासिस्ट की लगाई फटकार
उरई, जून 9 -- उरई। संवाददाता दूर दराज के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने को मुख्य चिकित्साधिकारी ने रामपुरा और माधौगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। अस्पतालों में गंदगी अव्यवस्थाएं और दवा का रखरखाव गड़बड़ मिलने पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को 24 घंटे दुरुस्त रखने के चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए।सीएमओ डॉ हरिनंदन प्रसाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं इलाज के बाबत डॉक्टर और स्टाफ से पूछताछ की। दवाओं का स्टॉक चेक करके जाना कौन-कौन सी दवा मरीजों के लिए उपलब्ध है। वहीं अस्पताल में गंदगी मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए सफाई और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.