पाकुड़, मार्च 23 -- महेशपुर, एक संवाददाता। उपायुक्त पाकुड़ के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की 24 तारीख को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी आलोक में मार्च महीने में 24 तारीख को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया कि महेशपुर प्रखंड के लिए रक्तदान का लक्ष्य 50 निर्धारित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...