पाकुड़, मार्च 14 -- महेशपुर, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के सभागार में शनिवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार किस्कू की अध्यक्षता में आगामी 01 अप्रैल से शुरू होने वाली एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में धर्मखांपाड़ा, सीलमपुर, देवीनगर, मानिकपुर तथा बिरकिट्टी पांच क्लस्टर के बीटीटी, सहिया साथी एवं सहिया उपस्थित थे। डॉ. सुनील कुमार किस्कू ने सभी बीटीटी, सहिया साथी एवं सहियाओं को एचपीवी वैक्सीन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन महिलाओं और किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने में अहम भूमिका निभाती है। यह टीका विशेष रूप से 14 वर्ष से 15 वर्ष 90 दिनों तक की किशोरियों के लिए निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.