मेरठ, मार्च 31 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कुत्ते और बंदर के काटने पर मरीजों से रेबीज वैक्सीन बाहर से मंगाने के आरोप को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ब्लॉक प्रमुख पति डॉ. योगेश प्रधान ने इस मामले में मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से फोन पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख पति डॉ. योगेश प्रधान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना में एक भर्ती मरीज का हालचाल लेने पहुंचे थे। इसी दौरान मेरठ निवासी किशोर कुमार पुत्र ओमप्रकाश, जिसे कुत्ते ने काट लिया था तथा मवाना की हरिहर विहार कॉलोनी निवासी रघुराम चंद्र दास जिसे बंदर ने काटा था, वैक्सीन लगवाने अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ ने अवकाश का हवाला देते हुए दोनों मरीजों को रेबीज वैक्सीन बाहर से खरीदकर लाने को कहा। इस पर दोनों ने डॉ. योगेश प्रधान से ...