सीएचसी प्रभारी व प्रबंधक को फटकार
बगहा, मई 30 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। प्रदेश के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री सह स्थानीय विधायक नंद किशोर राम ने शुक्रवार की रात रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में फैली अव्यवस्था, गंदगी और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति देखकर मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर मौजूद सीएचसी प्रभारी डॉ. डी.एस. आर्या एवं अस्पताल प्रबंधक विनोद कुमार सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया। मंत्री सबसे पहले अस्पताल के आरसीएच वार्ड में पहुंचे। वहां मरीजों के लिए लगाए गए बेड पर बिछी चादरों की स्थिति बेहद खराब मिली। चादरें गंदी और अस्वच्छ थीं। इसे देखकर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.