मुजफ्फर नगर, अप्रैल 2 -- बुढ़ाना। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रणव तेवतिया ने उप केंद्र गढ़ी सखावतपुर और लोई का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों केंद्रों की चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ. प्रणव तेवतिया ने बताया कि लोई उपकेंद्र की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। वहीं गढ़ी सखावतपुर उप केंद्र पर पहुंचने के लिए पेडिया ठीक नहीं है, जिससे विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा केंद्र के बाहर नाले आदि में गंदगी फैली हुई थी। डॉ. प्रणव ने मौके पर उपस्थित स्टाफ को साफ-सफाई सुनिश्चित करने और पेड़ी की समस्या के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.