सीएचसी पोटका में 61 फाइलेरिया मरीजों के दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत
घाटशिला, अगस्त 19 -- पोटका, संवाददाता। मिशन स्वाभिमान के तहत मंगलवार को पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में फाइलेरिया से प्रभावित मरीजों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पोटका प्रखंड के विभिन्न गांवों से काफी संख्या में फाइलेरिया मरीज पहुंचे। इस दौरान कुल 61 फाइलेरिया मरीजों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। प्रमाण पत्र बनने के बाद पात्र मरीजों को दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं और कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऑर्थो सर्जन डॉ. तपस कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुकांतो शीट, जिला वीबीडी कंसल्टेंट गीतांजलि शर्मा, बीपीएम अनामिका कुमारी, एमटीएस सुनील तिर्की, एमपीडब्ल्यू अवधेश प्रसाद, तुषार मंडल, दीपांकर भगत, उपेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.