घाटशिला, अप्रैल 2 -- पोटका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका में गुरुवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया गया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनी महाकुड ने दीप जलाकर इस टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के उद्देश्य और लाभ पर उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव करेगा। यह वैक्सीनेशन उन लड़कियों को दी जा रही है जिनकी उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच हो और यह वैक्सीनेशन कार्यक्रम अगले 3 महीना तक चलेगा। मौके पर डॉ सत्यनारायण भगत, बीएएम मनोज शर्मा, धर्मपाल मंडल , राखी कुमारी, मालती कुमारी, संतोष कुमार, अजय कुमार, सोनामुनी मार्डी, टुकटुकी मंडल एवं सहिया साथी सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...