सिद्धार्थ, अप्रैल 1 -- सिद्धार्थनगर। गर्भाशय कैंसर यानी कि हिमो पोपिलोमा वायरस (एचपीवी) का जनपद में टीकाकरण शुरू हो गया है। यह टीका मेडिकल कॉलेज व सभी ब्लॉक मुख्यालय के सीएचसी-पीएचसी पर लगाया जा रहा है। 14 से 15 वर्ष की उम्र की बच्चियों के अभिभावक स्वास्थ्य केंद्र के वैक्सीनेशन कक्ष में संपर्क कर टीका लगवा सकते हैं। यह टीका लाभकारी साबित होगा। दरअसल, सामान्य महिलाओं के गर्भाशय में कैंसर के मामले आने के बाद शासन ने संज्ञान लिया है। इस मामले पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए शासन ने एचपीवी का टीका लगाने का निर्देश दिया है। यह टीका 14 से 15 वर्ष की उम्र की लगभग 30 हजार बच्चियों को लगाने का निर्देश है।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीएन चतुर्वेदी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज, सभी सीएचसी-पीएचसी पर 30 मार्च से टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। निर्धारित उम्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.