शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- अत्यधिक ठंड के चलते जिले की अधिकांश सीएचसी में मरीजों के लिए ठंड से बचने के लिए व्यवस्था की गयी है, वहीं जिले की कलान क्षेत्र की सीएचसी तथा पीएचसी में मरीजों को ठंड से बचने का कोई व्यवस्था नहीं है। यहां मरीजों को ठंड से बचाने के लिए ब्लोअर तथा हीटर की व्यवस्था नहीं है। ठंड से बचाव के लिए सीएमओ की ओर से सभी चिकित्साधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए थे, उसके बाद भी कलान के सीएचसी प्रभारी ने हीटर और ब्लोअर की व्यवस्था नहीं की है। दोनों सीएचसी में हीटर की बिना व्यवस्था के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कलान के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आर्येन्द्र कुमार ने बताया कि मरीजों को सर्दी के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध है। बिजली न होने के कारण उपकरण नहीं लगाए गए है। वहीं जिले कटरा, बंडा, कांट,मदनापुर, भावलखेड़ा सहित मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.