बांदा, फरवरी 14 -- बांदा। संवाददाता बबेरू क्षेत्र की सीएचसी व पीएचसी में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने की मांग की गई है। समाजसेवी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कहा कि यहां न डाक्टर हैं और न ही कर्मचारी तैनात हैं। बबेरू तहसील के ग्राम भभुआ निवासी मनीष सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। बताया कि सीएचसी बबेरू में मरीजों के साथ आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भभुआ, सिमौनी, अहार, रयान, पखरौली, शिव, मंझीवा में रेबीज वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए। सभी पीएचसी में डाक्टर की व्यवस्था हो, इमरजेंसी बेड सुविधा और अधिक बढ़ने की मांग की है। ओपीडी के समय दवा वितरण कक्ष में फार्मासिस्ट का रहना जरूरी है। आरोप लगाया कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने पर सामुदायिक स्वास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.