पीलीभीत, मार्च 25 -- पूरनपुर। जिपं अध्यक्ष के प्रतिनिधि व भाजपा नेता गुरुभाग सिंह ने एमओआईसी डा.मनीष राज शर्मा को साथ लेकर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं को देखा। सभी से एचपीवी वैक्सीन की जानकारी ली और जागरूक भी किया।अपराहन एक बजे निरीक्षण के दौरान पहुंचे गुरभाग सिंह व डा. शर्मा ने बताया कि वैक्सीन गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक है। इसमें कोई अधिक किसी प्रकार का भ्रम न रखें। स्वास्थ्य कर्मियों से लोगों को जागरूक बनाने को कहा। डॉ. प्रियंका चतुर्वेदी ने अस्पताल आईं महिलाओं को वैक्सीन के प्रति जागरुक भी किया। बताया कि वैक्सीन किशोरियों के लिए काफी लाभदायक हैं। इससे सर्वाईकल कैंसर जैसी बीमारी नहीं आ सकेगी। हर किशोरी को इसे लगवाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान एमओआईसी डॉ. मनीष राज शर्मा, कोल्डचैन प्रभारी संजीव कुमार, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.