औरैया, अप्रैल 25 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पिपरौली शिव गांव के पास बम्बा पटरी पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को सीएचसी बेला पहुंचाया गया, लेकिन यहां इलाज को लेकर चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई। आरोप है कि चिकित्सक और स्टाफ मौजूद होने के बावजूद घायलों का प्राथमिक उपचार सफाईकर्मी ने किया। जानकारी के अनुसार, हादसे में पिपरौली शिव निवासी मोहित और रन्नापुरवा निवासी जगदीश के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि सालटगंज रसूलाबाद, कानपुर देहात निवासी अनुज को मामूली चोटें आईं। सूचना पर याकूबपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी बेला भेजा। सीएचसी में मौजूद सफाईकर्मी चंद्रपाल और उसका बेटा घायलों का इलाज करते नजर आए, जबकि उस समय एक चिकित्सक, स्टाफ नर्स और वार्ड बॉय भी मौजूद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.