लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- सीएचसी पलिया में मेगा मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर अखिलेश शुक्ला व उनकी टीम मनोरोगियों का इलाज करेगी। गुरुवार को सीएचसी से डॉक्टर फिजिशियन अजीत सिंह, डॉक्टर मोहित तिवारी, डॉक्टर सुभाष राणा व डॉ नीतू वर्मा मेगा मानसिक स्वास्थ्य शिविर में इलाज के लिए मौजूद रहेंगी। सीएचसी अधीक्षक भरत सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति को डिप्रेशन तनाव व घबराहट होती हो, स्पष्ट रूप से सोचने एवं दैनिक क्रियाकलापों को करने में कठिनाई हो, नींद कम आना या अत्यधिक आना, काल्पनिक आवाजों का सुनाई देना आदि समस्या हो तो वह कैंप में आकर जांच कराए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.