सीएचसी पर लगी मरीजों की भीड़, त्वचा रोगी बढ़े
अमरोहा, मई 30 -- भीषण गर्मी का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। सीएचसी में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को ओपीडी में 500 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए दवा ली। सबसे अधिक संख्या त्वचा रोगों से पीड़ित मरीजों की रही। चिकित्सकों के अनुसार तेज धूप, अत्यधिक पसीना और साफ-सफाई में कमी के कारण त्वचा रोगों के मामले बढ़ रहे हैं। इसके अलावा गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, बुखार, उल्टी-दस्त और आंखों में जलन की शिकायत वाले मरीज भी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। त्वचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.