बदायूं, मार्च 13 -- बिल्सी। कस्बा की सीएचसी पर गुरुवार को मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य नागरिकों को मानसिक रोगों के प्रति जागरूक करना और उपचार प्रदान करना रहा। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने विधायक का स्वागत कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी। शिविर में जिला मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. सर्वेश कुमारी की टीम ने मरीजों की जांच की और उन्हें अवसाद व तनाव से बचाव के उपाय बताए। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर, आदित्य महेश्वरी, राहुल शाक्य, निखिल सक्सेना, मधुप राठी, तेजस्वी सागर, मुनीश सागर, संजीव वार्ष्णेय, मोहम्मद इलियास, प्रेम बाबू, राजकुमार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.