बदायूं, मार्च 15 -- बिसौली। नगर के सीएचसी पर शनिवार को मानसिक रोगियों की पहचान, उपचार और उनके पुनर्वास के उद्देश्य से एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजयुमो के उपाध्यक्ष शिवम शंखधार और भाजपा नेता ललित वार्ष्णेय ने किया। शिविर में डॉ. सर्वेश कुमारी के नेतृत्व में विशेषज्ञों के पैनल ने अवसाद, चिंता और अल्जाइमर जैसे रोगों से ग्रसित बड़ी संख्या में आए मरीजों की काउंसलिंग की और उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार यादव, चीफ फार्मासिस्ट डीएन मिश्रा, डॉ. फाजिल, डॉ. सर्वेश कुमारी, डॉ. प्रेमबाबू और कंसलटेंट मो. इलियास प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.