एटा, फरवरी 24 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित दिवस के अवसर पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सकों की टीम ने गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, शुगर आदि की जांच की तथा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के मामलों को चिन्हित किया। डॉक्टरों ने महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित जांच और संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक किया साथ ही आयरन, कैल्शियम और अन्य जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित दिवस का उद्देश्य प्रत्येक माह की नौ तारीख को गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि जच्चा-बच्चा मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। सीएचसी प्रभारी ने कहा कि सरकार की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को विशेष लाभ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.