रामपुर, मार्च 21 -- महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगाई जा रही एचपीवी वैक्सीन का टीकाकरण अब सीएचसी पर भी शुरू होगा। जिले भर में पांचों सीएचसी और दो नगरीय पीएचसी पर यह वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए वैक्सीन सीएचसी पर पहुंचानी शुरू कर दी गई हैं। महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए जिले में 28643 किशोरियों को 18 मार्च से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन का टीका जिला महिला अस्पताल में लगाया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह नौ बजे से दोपहर में दो बजे तक किशोरियों को गार्डासिल-4 (क्वाड्रिवैलेंट 6, 11, 16, 18) एचपीवी वैक्सीन की एक खुराक दी जा रही है, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव में प्रभावी मानी जाती है। अब सोमवार से मिलक, शाहबाद, स्वार, टांडा और बिलासपुर में भी एचपीवी वैक्सीन का टीकाकरण शुरू होगा। दो नगरीय पीएचसी रजपुरा और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.