बरेली, मार्च 20 -- बरेली। आंवला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (बल्लिया) में प्रसव के बाद नवजात बच्ची को गायब करने का आरोप लगाते हुए दंपति ने एसएसपी से शिकायत की। दंपति ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया और आरोप लगाया कि अस्पताल के कर्मचारियों ने बच्ची को गायब कर दिया और पूछने पर बता दिया कि मृत बच्ची का जन्म हुआ था। दंपति ने आरोप लगाया कि उनको बच्ची का शव नहीं दिया गया था और ऐसे में आशंका है कि अस्पताल के कर्मचारियों ने नवजात बच्ची को गायब कर दिया है। इस मामले में दंपति ने एक दिन पहले जिलाधिकारी से शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। भमोरा के झिंझरी गांव निवासी रमेश ने बताया कि उसकी पत्नी कमलेश को चार माह पहले गर्भावस्था के दौरान प्रसव पीड़ा हुई तो बल्लिया सीएचसी पर भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान अध...