मुजफ्फर नगर, मार्च 28 -- सिसौली। मुजफ्फरनगर के सिसौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर शनिवार को कस्बेवासियों ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा नगराध्यक्ष अर्जुन बालियान के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर था। भाकियू के युवा नगर अध्यक्ष अर्जुन बालियान के नेतृत्व में कस्बेवासियों ने सीएचसी पहुंचकर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितताओं और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक न होने का आरोप लगाया। कस्बेवासियों का कहना था कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समय से पहले बंद कर दिया जाता है जहां पर दवाई और डॉक्टर दोनों ही नहीं हैं। जो फार्मासिस्ट और डॉक्टर की नियुक्ति है, वह अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहे हैं, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.