देवरिया, अप्रैल 11 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार दोपहर चिकित्सा अधीक्षक बी एन यादव के नेतृत्व में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों को देखते हुए ईसीजी मशीन चलाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सभी चिकित्सक, फार्मासिस्ट एवं स्टाफ नर्सों ने भाग लिया। एमडी फिजिशियन डॉ. एके गुप्ता ने बताया की सीने में दर्द और बाहों में दर्द हार्ट अटैक के प्रमुख लक्षण हैं। ईसीजी मशीन के संचालन की बारीकियां समझाईं।चिकित्सा अधीक्षक ने चीफ फार्मासिस्ट शैलेश तिवारी को आवश्यक जीवनरक्षक औषधियों का इंडेंट भेजकर यथाशीघ्र सीएचसी पर दवा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डॉ. अजय पाल, डॉ. केशव प्रसाद, डॉ. सचिन, डॉ. ख्याति, स्टाफ नर्स सुगंधा, प्रीति, उमाशंकर, अरुण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.