बाराबंकी, मार्च 10 -- सआदतगंज। मौसम के उतार चढ़ाव व उसके बदलते मिजाज का सीधा असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। खांसी-जुकाम, बदन दर्द, बुखार व मौसम संबंधी बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। सीएचसी पर इन दिनों मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। चिकित्सक उनको देखकर समय पर दवाई व खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। रामनगर ब्लाक की सआदतगंज सीएचसी में इन दिनों रोजाना 100 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सीएचसी में मंगलवार को 95 नए व 45 पुराने पर्चे पर मरीज देखे गए यही नहीं 12 लोगों को एंटी रैबीज का इंजेक्शन भी दिया गया। ओपीडी में पहुंचने वाले हर तीसरा मरीज बुखार, लगातार खांसी, पेट में मरोड़ और थकान के साथ सिर दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा चिकित्सकों ने जांच कर आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.