गोरखपुर, अप्रैल 12 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट पर लगी एक्सरे मशीन 11 दिनों से बन्द है। वजह एक्सरे तकनीशियन का रिटायर होना है। ऐसे में मरीजों को एक्सरे के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। सीएचसी पर लाखों रुपये खर्च कर एक्सरे मशीन लगाई गई है। मशीन के संचालन के लिए यहां तैनात एक्सरे टेक्नीशियन केपी पटेल 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने के 11 दिनों बाद भी विभाग द्वारा किसी की तैनाती नहीं की गई। ऐसे में एक्सरे कक्ष में ताला लगा हुआ है। इस वजह से सबसे अधिक टीबी के मरीजों को खासा परेशान होना पड़ रहा है।सीएचसी पर प्रतिदिन करीब तीन से चार सौ मरीज इलाज के लिए आते हैं। बुजुर्गों एवं लंबे समय से खांसी से जूझने वाले मरीजों का सीएचसी पर ही एक्सरे कराने के बाद चिकित्सक बेहतर इलाज करते थे। वहीं क्षेत्र में ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.