लखीसराय, जून 5 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को स्थानीय सीएचसी परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वाई के दिवाकर की अगुवाई में चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों ऋतुराज, अवधेश प्रसाद , राजेश प्रमाणिक , विनोद चौबे , विकास कुमार , नेत्र चिकित्सक डॉ. विश्वजीत कुमार , स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार , आयुष चिकित्सक डॉ. दिनेश मंडल , प्रवीण कुमार एएनएम बेबी कुमारी , साक्षी , लेखापाल राहुल कुमार आदि मौजूद थे। डॉ. दिवाकर ने इस अवसर पर पर्यावरण के संकट और पौधारोपण की आवश्यकता पर बल दिया। पौधारोपण से ही हम विश्व में पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक संसाधनों का दोहन नहीं करें करीब बीस छायादार पौधे लगाए गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर पूर्वी सलेमप...