रामपुर, जनवरी 4 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर खड़े एक दर्जन से अधिक वाहनों का नो पार्किंग का चालान काटा। कार्रवाई होते ही वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और अपने-अपने वाहन लेकर वहां से खिसक लिए। सीएचसी अधीक्षक ने शनिवार को पुलिस को सूचना दी थी कि अस्पताल परिसर में बाहरी लोग नो पार्किंग क्षेत्र में अपने वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे एंबुलेंस और इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को वाहन खड़ा करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान किया। कोतवाल प्रदीप मलिक का कहना है कि अस्पताल परिसर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने और मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.