आजमगढ़, दिसम्बर 21 -- तहबरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक के सीएचसी परिसर में खड़ी एंबुलेंस में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गयी। एबुंलेंस धूं-धू कर चलने लगी। आस-पास मौजूद दो और एंबुलेंस में आग पकड़ लिया। आग से तीन एंबुलेंस जल कर नष्ट हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुर परिसर में 102 की दो और 108 की एक पुरानी एंबुलेंस खराब होने से काफी दिनों से खड़ी थी। तीनों एम्बुलेंस वर्ष 2019 से प्रयोग में नहीं थी। कंडम घोषित होने के बाद अस्पताल परिसार में खड़ी थी। एंबुलेंस के आस-पास में कूड़ा भी फेका जाता है। रविवार की दोपहर एक एंबुलेंस से अचानक धुंआ निकलने लगा। जबतक लोग कुछ समझ पाते की आग ने विकारल रूप से लिया। आस-पास खड़ी दो और एंबुलेंस आग की चपेट आ गयी। अस्पताल के कर्मचारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.