सीएचसी परिसर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त नहीं
रामपुर, जुलाई 5 -- स्वार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। रविवार सुबह सीएचसी परिसर में होम्योपैथिक चिकित्सक कक्ष के बाहर करीब 45 वर्षीय एक व्यक्ति बेसुध अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को उठाने का प्रयास किया, लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद चिकित्सक को बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : एनएच-27 के किनारे शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस पुलिस ने शव की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से पहचान संबंधी कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.