सीएचसी निरीक्षण में पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले
जौनपुर, अप्रैल 18 -- जौनपुर, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि बिना अनुमति अनुपस्थिति पर चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर चिकित्सा अधीक्षक को तुरंत सुधार कराने और फोटो भेजने को कहा। हीटवेव को देखते हुए निर्देश दिया गया कि मरीजों के लिए अलग इमरजेंसी वार्ड बनाया जाए, जिसमें कूलर और ठंडे पेयजल की व्यवस्था हो। दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए फार्मासिस्ट को डीवीडीएमएस पोर्टल से समय पर दवा मंगाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक ने किया निरीक्षण संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान को लेकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.