लखनऊ, मई 22 -- नगराम,(लखनऊ), संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगराम में गुरुवार रात चिकित्सीय लापरवाही और एम्बुलेंस न मिलने के कारण एक नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर गंभीर लापरवाही और रुपये वसूलने के आरोप लगाए हैं। मदारपुर करोरा निवासी किसान अजय कुमार गुरुवार शाम करीब साढ़े तीन बजे अपनी पत्नी राधा को प्रसव के लिए सीएचसी नगराम लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने शुरुआत में महिला को भर्ती करने से साफ इनकार कर दिया। काफी मशक्कत के बाद भर्ती तो किया गया लेकिन घंटों तक कोई डॉक्टर या नर्स महिला की सुध लेने नहीं आई। दर्द से तड़पती राधा ने आखिरकार रात करीब ग्यारह बजे अस्पताल परिसर में ही बच्चे को जन्म दे दिया।

परिजनों और ग्रामीणों की गुहार परिजनों और ग्रामीणों के बार बार गुहार लगाने के ...