घाटशिला, मार्च 10 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मासिक जांच शिविर का आयोजन किया गया। धात्री माता के स्वास्थ्य की जांच डॉक्टर मणिमला सेन और डॉक्टर रूबी कुमारी ने सीएचओ रीना कुमारी एवं मुन्नी रानी महतो, एएनएम सीमा बिरुलि तथा लैब टेक्नीशियन विनय कृष्णा प्रमाणिक ,महेंद्र करवा ,फार्मासिस्ट घनश्याम बारीक एवं डिजिटल अस्पताल ऑपरेटर मुनमुन साहू के साथ 192 धात्री माता के साथ स्वास्थ्य की जांच की गई । जांच में धात्री माता की रक्त एवं रक्तचाप मधुमेह ,थायराइड, एवं एएनसी की संपूर्ण जांच की गई । जांच के बाद धात्री माता को ठोस आहार दिया गया। माताओं के लिए अस्पताल परिसर में छायादार बैठने की व्यवस्था एवं पीने के लिए जल की व्यवस्था की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.