सीएचसी तुलसीपुर में शुरू हुई डिजिटल अल्ट्रासाउंड की सुविधा
बलरामपुर, मई 15 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और सुलभ बनाने की दिशा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा शुरू कर दी गई। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने शुक्रवार को फीता काटकर इस नई सुविधा का शुभारंभ किया। डिजिटल अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होने से क्षेत्रीय मरीजों, खासकर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से संबंधित जांच कराने वाले लोगों को अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर जांच सुविधा मिल सकेगी। इससे मरीजों को जिला मुख्यालय या निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे तथा समय और धन दोनों की बचत होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मशीन के नियमित और सुचारु संच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.