उरई, अप्रैल 15 -- कालपी। संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सिकीय शिविर में डाक्टरों की टीमों के द्वारा 80 मरीजों का उपचार किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारतीय के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरों तथा कर्मचारियों की मौजूदगी में डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई गई। चिकित्साधिकारी डॉक्टर शेख शहरयार की मौजूदगी में आयोजित शिविर में 60 मरीजों का इलाज किया गया। इस दौरान शुगर के 08 टेस्ट किए जबकि बुखार तथा स्किन के 07-07 मरीजों की जांच की गयी। शिविर में नागरिकों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां देते हुये जागरूक किया। किसी क्रम में सेवा भारती के तत्वावधान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में आयोजित शिविर में डॉ अमित पोरवाल की मौजूदगी स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में 20 ...