लातेहार, दिसम्बर 9 -- चंदवा, प्रतिनिधि। नागरिकों की सुविधा के लिए लातेहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दिव्यांगता प्रमाणन शिविर आयोजित किए जाएंगे। सदर अस्पताल, लातेहार के प्रभारी मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह सिविल सर्जन ने आदेश जारी कर बताया है कि इन शिविरों में योग्य दिव्यांगजन को दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने की सुविधा दी जाएगी। स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में बुधवार को दिव्यांगता शिविर लगेगा। सिविल सर्जन ने सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक दिव्यांगजन को शिविर में शामिल होने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति का आवेदन अस्वीकृत नहीं किया जाएगा, बशर्ते सभी आवश्यक दस्तावेज पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.