सीएचसी गुरुआ में एक माह से प्रसूति महिलाओं को नही मिल रहा है नाश्ता व भोजन
गया, मई 22 -- गुरुआ, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुआ में करीब एक माह से भर्ती प्रसूताओं को भोजन और नाश्ता नहीं मिल रहा है। इसके कारण मरीजों के परिजनों को अपने खर्च से खाना खरीदकर लाना पड़ रहा है। परिजनों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती महिलाओं को भोजन नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है। खासकर गरीब परिवारों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।सीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि गैस के अभाव में प्रसूताओं के लिए भोजन व्यवस्था बंद है। उन्होंने कहा कि एनजीओ के माध्यम से प्रसूताओं को भोजन व नाश्ता उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन गैस नहीं रहने के कारण व्यवस्था प्रभावित हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.