नैनीताल, फरवरी 25 -- गरमपानी। आरोही संस्था की ओर से सचल चिकित्सा वाहन के माध्यम से बुधवार को सीएचसी गरमपानी में मोबाइल अल्ट्रासाउंड कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों के 53 लोगों की अल्ट्रासाउंड जांच की गई। कैंप के दौरान 33 गर्भवती महिलाओं व 20 सामान्य मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया गया। अल्ट्रासाउंड पांच सदस्यीय विशेषज्ञ टीम की ओर से सुव्यवस्थित रूप से किया गया और मरीजों को आवश्यक परामर्श भी दिया गया। शिविर के दौरान प्रधान प्रतिनिधि बालम सिंह पिनारी ने कैंप में आए लोगों को पेयजल का वितरण भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.