सीएचसी कोथावां में तैनात वार्ड ब्वॉय पर घर बैठे वेतन लेने का आरोप
हरदोई, मई 20 -- बेनीगंज। विकासखंड कोथावां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां में तैनात वार्ड ब्वॉय पर लंबे समय से ड्यूटी पर उपस्थित न होकर घर बैठे वेतन लेने का आरोप लगा है। पिछले लगभग चार सालों से सीएचसी कोथावां में तैनात है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, डीएम और स्वास्थ्य विभाग को शिकायत पत्र भेजकर अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले की जानकारी होने पर क्षेत्रीय सांसद अशोक रावत ने भी जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जांच कराने के बाद संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई को कहा है। सीएचसी कोथावां के अधीक्षक डॉ. विपुल वर्मा ने स्वीकार किया कि संबंधित कर्मचारी के नियमित रूप से ड्यूटी पर न आने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.