सीएचसी कैंपस में खड़ी कंडम एंबुलेंस में लगी आग, मची अफरा तफरी
उरई, जून 22 -- कोंच, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई कि जब कैंपस के पीछे खड़ी एक कंडम एंबुलेंस में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एंबुलेंस धू-धू कर जलने लगी। घटना के दौरान परिसर में मौजूद अस्पताल कर्मियों और मरीजों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने की जानकारी मिलते ही अस्पताल स्टाफ ने तत्काल डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास खड़े अन्य वाहनों और अस्पताल परिसर तक फैलने से बच गई। आग लगने से एंबुलेंस पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.