बलिया, फरवरी 3 -- नवानगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरपुर से जुड़ी अव्यवस्था से जुड़ी वीडियो सोशल मिडिया पर वॉयरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल को साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है। वॉयरल वीडियो में एक कुत्ता सीएचसी के जनरल वार्ड के एक बेड पर सोता हुआ नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि जिस बेड पर कुत्ता आराम करता नजर आ रहा है वह रोगियों के लिए है। हालांकि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से वार्ड के बेड तक कुत्ता पहुंच जा रहा है। इस सम्बंध में सीएचसी के अधीक्षक डॉ. दिग्विजय का कहना है कि वीडियो सीचसी सिकन्दरपुर का ही है इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। उनका कहना है कि हो सकता है कुछ लोग अस्पताल को बदनाम करने की साजिश के तहत वीडियो बनाकर वॉयरल किया होगा।

हिंदी हिन...