सीएचसी के प्रसव केन्द्र का टीम ने किया निरीक्षण
मऊ, मई 27 -- मुहम्मदाबाद गोहना। शासन के निर्देश पर लखनऊ से आए अश्वनी कुमार मिश्रा अधिशासी अधिकारी एवं धर्मेंद्र कुमार तथा राहुल तीन सदस्यीय टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव केंद्र का आवश्यक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में प्रसव केंद्र की क्या व्यवस्था है, मरीज को सुविधा, दवा, ऑपरेशन, दवा का रखरखाव, साफ-सफाई का जायजा लिया। निर्देश दिया कि जो भी ड्यूटी का समय निर्धारित है, उस समय महिला चिकित्सक एवं उससे जुड़े हुए कर्मचारी अवश्य साथ रहे, जिससे प्रसव के दौरान आने वाली गर्भवती महिलाओं को किसी प्रकार की समस्याएं ना हो। लगभग आधे घंटे तक निरीक्षण के पश्चात टीम जिला मुख्यालय को रवाना हो गई। इस मौके पर सरोज यादव, रंजू मौर्य, रितेश कुमार राय, प्रवीण कुमार यादव आदि स्वास्थ्य विभाग के लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.