उरई, मई 3 -- जालौन।संवाददाता शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधे संवाद स्थापित कर उपचार, दवाइयों की उपलब्धता एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध हो रही हैं और चिकित्सकों द्वारा समुचित उपचार भी प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान परिसर में स्थापित हेल्थ एटीएम की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- डीसी ने पालकोट प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण मशीन के पूर्ण रूप से क्रियाशील न होने पर ...